गौरेला पेंड्रा मरवाही, (CITY HOT NEWS)//
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जनसमस्या निवारण शिविरों, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री निवास जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत आदि से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों को 30 जून तक निराकृत करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने उच्च न्यायलय में प्रक्रियाधीन प्रकरणों में समय पर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग से संबद्ध सभी विभागों की योजनाओं का लाभ के लिए छूटे हुए सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में प्राथमिकता से पंजीयन का कार्य पूर्ण कराने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास विभाग को संयुक्त रुप से शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्व-निधी एवं प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से अधिक से अधिक श्रमिकों-कामगारों को लाभान्वित करने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और श्रमपदाधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं को भूमि आबंटन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने तथा सभी शासकीय कार्यालयों को राजस्व अभिलेख में अद्यतन करने कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रगति लाने, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण आयोजित कराने संबंधित विभागों निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी तथा जलजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय करने सीएमएचओ को निर्देश दिए। बैठक में वन मण्डलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित बेक, श्रीमती आकांक्षा पांडे एवं सुश्री निकिता मरकाम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

