रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पूरा हुआ चंद्रकला का पक्के घर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पूरा हुआ चंद्रकला का पक्के घर का सपना
  • सरकारी योजना बनी गरीब परिवार के जीवन में खुशियों का आधार

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का मजबूत माध्यम बन रही है। छत्तीसगढ के बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत पामगल निवासी श्रीमती चंद्रकला इसका प्रेरक उदाहरण हैं। इस योजना की मदद से उनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो गया है।

परिवार को स्वच्छ, सुरक्षित और मजबूत पक्के मकान में मिला खुशहाल जीवन

          पहले चंद्रकला का परिवार कच्चे और जर्जर मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर में पानी टपकता था और हर समय दुर्घटना का डर बना रहता था। असुरक्षित मकान के कारण परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ। योजना से मिली वित्तीय सहायता तथा ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के सहयोग से समय पर उनके नए घर का निर्माण पूरा हुआ। आज उनका परिवार स्वच्छ, सुरक्षित और मजबूत पक्के मकान में खुशहाल जीवन जी रहा है।
नए घर से परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिला है। 

श्रीमती चंद्रकला के परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा

          अब बारिश और अन्य मौसम की परेशानियों की चिंता नहीं रहती। परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। श्रीमती चंद्रकला ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नया जीवन दिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और हर पात्र परिवार को इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए।

Chhattisgarh