बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 4 साल के बेटे की कर दी हत्या..बच्चे को अपने संबंधों में मानता था रुकावट..7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आरोपी को भेजा गया जेल

रायपुर// छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। उनके अफेयर में बाधा मानने पर उसने बच्चे का गला घोंट दिया। अब 7 महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी का बच्चे की मां से अवैध संबंध था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर 2025 को 4 वर्षीय मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। बच्चे को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या का निकला। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि की थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

मां से थे अवैध संबंध

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, आरोपी जयदीप सिंह का बच्चे की मां से अवैध संबंध था। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में रुकावट मानता था। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से उसने बच्चे की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

7 महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। 10 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी जयदीप सिंह (27) निवासी टाटीबंध, रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh