कोरिया//छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन रुक नहीं रहा है। कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक में पदस्थ BMO ने नेशनल हाईवे पर खड़ी कार के बोनट पर केक काटा और साथियों ने सड़क पर जमकर आतिशबाजी की। बीएमओ के दोस्तों ने इसका वीडियो भी रिकार्ड किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 28 नवंबर की रात की है। सोनहत ब्लॉक के BMO अनीत बखला का 28 नवंबर को बर्थडे था। वह अपने दोस्तों के साथ बैकुंठपुर के गेज नदी के पुल के पास एक रेस्टोरेंट में बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। उनकी महिंद्रा कार कार (CG 16 CR 0016) नेशनल हाईवे के किनारे पार्क की गई थी।

बीएमओ अनीत बखला ने कार की बोनट पर केक रखकर आतिशबाजी के बीच काटा।
कार की बोनट पर काटा केक, सड़क पर आतिशबाजी दोस्तों ने देर रात कार की बोनट पर केक रखा और बीएमओ अनीत बखला ने आतिशबाजी के बीच केक काटा। इस दौरान उनके दोस्त हैप्पी बर्थडे सॉंग गा रहे थे। बीएमओ के दोस्तों ने नेशनल हाईवे पर आतिशबाजी भी की। हालांकि ठंड के कारण रात को सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम होती है। वायरल वीडियो में कोई वाहन मौके से गुजरता नहीं दिखा।
BMO के दोस्तों ने ही बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पर यूजर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

