मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार….आरोपी गिरफ्तार…कांग्रेस ने कमिश्नरेट सिस्टम पर उठाए सवाल…

रायपुर // रायपुर में बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

धरमलाल कौशिक से सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित PWD ब्रिज के पास लूट हुई।  (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

सोमवार सुबह जब कौशिक पैदल चल रहे थे, तभी झपटमार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके। हालांकि, पुलिस ने आरोपी मणिकांत ध्रुव को अरेस्ट कर लिया है।

आरोपी पेशे से रैपिडो ड्राइवर है। वह मूल रूप से बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में रह रहा है।

इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि ‘आप डायल 112 को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरम लाल कौशिक जी का मोबाइल छीनकर चोर 9-2-11 हो गए। उन्होंने आगे लिखा- सोचिए जरा, जब देश के गृहमंत्री अमित शाह जी छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय ‘मॉर्निंग वॉक’ के दौरान ऐसी घटना कथित ‘सुशासन’ पर तमाचा है।’

डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता और एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल मौके पर जांच करते हुए।

डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता और एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल मौके पर जांच करते हुए।

रायपुर पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के तुरंत बाद कौशिक ने पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

सिविल लाइन पुलिस आरोपी लुटेरे की तलाश में जुटी है।

सिविल लाइन पुलिस आरोपी लुटेरे की तलाश में जुटी है।

कांग्रेस ने कमिश्नरेट सिस्टम पर उठाए सवाल

घटना की जानकारी होने के बाद कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम की वर्किंग पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा, कि बीजेपी नेताओं के साथ वारदात हो रही है। हाई अलर्ट के बीच शहर में वारदात हुई है। कमिश्नरी लागू होने के बाद लगातार अपराध बढ़ रहा है। कमिश्नरेट पुलिस केवल गाड़ी मालिकों को चालान भेजने का काम कर रही है।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला।

Chhattisgarh