बैंककर्मी दोस्त ने वकील से 3 करोड़ ठगे:स्कॉटलैंड की महिला बनकर चैटिंग, कैंसर हॉस्पिटल खोलने 103 करोड़ के DD क्लियरेंस की आड़ में फ्रॉड

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैंसर अस्पताल खोलने के नाम पर वकील से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित को स्कॉटलैंड से 103 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का झांसा दिया।

इस रकम को क्लियर कराने के नाम पर अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के बहाने 3 करोड़ रुपए वसूल लिए गए। काफी समय तक डिमांड ड्राफ्ट क्लियर नहीं होने पर पीड़ित को संदेह हुआ। जांच करने पर खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पीड़ित के बैंक कर्मी दोस्त पर ठगी के आरोप लगे हैं, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्ह ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

ठगी का मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

ठगी का मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

बैंक कर्मी दोस्त पर ठगी का आरोप

जानकारी के मुताबिक पीड़ित वकील का नाम अरुण मिश्रा है, जबकि उसका दोस्त HDFC बैंक में काम करता है। आरोप है कि उसने ही इस पूरे वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भरोसा जीतने नकली सबूत भी पेश किए

यह भी बताया रहा है कि आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और ट्रांजैक्शन से जुड़े नकली सबूत भी पेश किए। इससे पीड़ित को पूरी तरह विश्वास हो गया कि रकम जल्द मिल जाएगी, लेकिन उसे पैसे नहीं मिले।

ASP बोले- मामले की जा रही जांच

इस मामले में एएसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि स्कॉटलैंड से 103 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट क्लियर कराने के नाम पर ठगी की गई है। मामले दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Chhattisgarh