धमतरी : सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 जून तक

धमतरी,(CITY HOT NEWS)//

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवक-युवतियां जिन्हें सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार की आवश्यकता हो, वे आगामी 20 जून तक सिविल कोर्ट के सामने स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे-पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को स्थानीय स्तर पर ईपीएफ एवं ईएसआई सुविधा के साथ सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार भी प्रदाय किया जाएगा।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में 9 जून 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षित हितग्राहियों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया था। इसमें प्लेसमेंट कंपनी ’’बॉम्बे इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड शाखा रायपुर’’ द्वारा महाविद्यालय के प्रशिक्षित 12 हितग्राहियों का चयन किया गया, जिनकी तैनाती कंपनी द्वारा रायपुर लोकेशर पर की जाएगी। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा विगत 10 वर्षों से सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है, जो पूरी तरह निःशुल्क है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से धमतरी तथा अन्य नजदीकी जिलों के अब तक सैकड़ों युवाओं को निजी सुरक्षा कंपनियों में नौकरी मुहैया कराई गई है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण लेने की अपील की है।

Chhattisgarh