पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या… सुसाइड के पहले वीडियो बनाकर दोस्त को भेजा…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही// छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड के पहले उसने वीडियो भी बनाया। वीडियो दोस्त को भेजा और नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

छत्तीसगढ़ के गौरेला में पति ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर दोस्त को भेजा। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के गौरेला में पति ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर दोस्त को भेजा।

दोस्त को भेजे वीडियो में उसने कहा कि मलनिया नदी पास हूं, आकर ले जाना। घर-परिवार संभाल लेना। घर पर किसी को मत बताना दोस्त। जब मुझे ले आना तो पत्नी को साथ लेते आना। चलता हूं दोस्त। वीडियो देखने के बाद युवक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक युवक नाम रियाज खान (25) है, जो खोडरी का रहने वाला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी अलग रही थी, जिससे वह नाराज था। गुरुवार दोपहर को उसने मलनिया नदी के किनारे पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया और पेड़ को दिखाया।

मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया और पेड़ को दिखाया।

वीडियो में दोस्त का जिक्र करते हुए पत्नी को साथ लाने की बात कही।

वीडियो में दोस्त का जिक्र करते हुए पत्नी को साथ लाने की बात कही।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रियाज खान का फैंसी स्टोर चलाता था और परिवार के साथ खोडरी में रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पत्नी-पति में विवाद चल रहा था। ऐसे में पत्नी मायके चली गई। बीवी के मायके जाने से पति दुखी था।

गुरुवार दोपहर वह मलनिया नदी के किनारे पहुंचा। पेड़ के नीचे बैठकर उसने पहले वीडियो बनाया। जिसमें उसने दोस्त से कहा वह पत्नी के बिना नहीं रह सकता। आते वक्त पत्नी को साथ लेकर आना और दिखाना। वीडियो भेजने के बाद उसने रस्सी का फंदा बनाया और पेड़ पर लटककर जान दे दी।

युवक ने नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी।

युवक ने नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी।

वीडियो मिलते ही दोस्त ने पुलिस को दी जानकारी

इधर, वीडियो मिलते ही युवक फौरन थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। देर शाम को पुलिस परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारा गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पत्नी से नाराजगी के चलते आत्महत्या की आशंका

इस मामले में गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में सामने आया कि पत्नी पति से अलग रह रही थी। नाराज होकर उसने गुरुवार दोपहर को आत्महत्या कर ली। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही सुसाइड की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Chhattisgarh