जांजगीर-चांपा/// छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्टूडेंट्स के करियर को खराब करने की धमकी देते और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकहरौद आत्मानंद स्कूल का है। प्रिंसिपल का नाम कुंज किशोर है। जानकारी के मुताबिक, प्रिसिंपल ने स्टूडेंट्स से क्लासरूम की पुताई करवाया था। जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से की थी।
जिससे नाराज होकर उन्होंने स्कूल कैंपस में स्टूडेंट्स के सामने कहा कि “मेरा जितना बिगड़ना है बिगड़ चुके। अब मैं ऐसा लिखकर तुम्हारे टीसी-सीसी में ऐसा लिखा दूंगा कि मर जाओगे। जो उखाड़ना है उखाड़ लेना।”
वहीं, एक और वीडियो में प्रिंसिपल स्कूल के बच्चों के सामने देवी-देवताओं और सांस्कृतिक परंपराओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसमें वे ब्रह्मा, सरस्वती और मत्स्य पुराण का जिक्र करते हुए विवादास्पद बातें कहते नजर आ रहे हैं।

प्रिंसिपल बच्चों के सामने देवी-देवताओं और टिप्पणी करते दिखे।

शिकायत पर भड़के प्रिंसिपल ने बच्चों को धमकाते नजर आए।
डेढ़ साल पुराना वीडियो वायरल
दरअसल, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रिंसिपल ने कहते नजर आए कि ब्रह्मा ने तीन बूंद छिड़के, जिससे तीन देवियां प्रकट हुईं। जिनमें से एक देवी सरस्वती हैं।
उन्होंने मत्स्य पुराण का हवाला देते हुए कहा कि वहां किसी स्कूल या ज्ञान देने का वर्णन नहीं है। वे आगे टिप्पणी करते हैं कि जब ये देवियां बड़ी हुईं, तो उनकी खूबसूरती इतनी थी कि पिता और पति दोनों का नाम मत्स्य पुराण में ब्रह्मा ही बताया गया है।
प्राचार्य के अनुसार, ब्रह्मा जी ने 100 सालों तक अपनी पुत्री को अपनी पत्नी बनाकर रखा और उनके पुत्र भी हैं। बहुत सारी चीजें हैं जिसे स्वीकार करना थोड़ा सा कठिन हो जाता है। आइए और सच की ओर एक कदम बढ़ाएं।
प्रिंसिपल पर पहले ही हुई कार्रवाई- DEO
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि वायरल वीडियो पुरानी है। उससे पहले हुए शिकायत पर प्रिंसिपल को पद से हटाकर लेक्चरर के पद पर दूसरे स्कूल में पोस्ट किया गया है।

