अम्बिकापुर : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लिया रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा

अम्बिकापुर : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लिया रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा
  • 29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

अम्बिकापुर (CITY HOT NEWS)//

अम्बिकापुर : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लिया रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर महोत्सव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। रामगढ़ महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। इस आयोजन के माध्यम से रामगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों, सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफाओं तथा रामवनगमन पर्यटन परिपथ को व्यापक पहचान मिलेगी।

गौरतलब है कि रामगढ़ महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, पर्यटकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सीताबेंगरा, हाथी पोल, हेलीपैड, मुख्य मंच, पार्किंग व्यवस्था, पंडाल, बैठक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉलों की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीता बेंगरा, हाथी पोल स्थल में सभी आवश्यक तैयारियां से सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए विभागवार दायित्वों का निर्धारण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के सफल संचालन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने रामगढ़ महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी अधिकारियों को समय पर सौंपे गए विभिन्न दायित्व को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम श्री रामराज सिंह, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh