रायपुर : हर घर तक जल पहुँचाने के साथ ही जल बचाना भी हो प्राथमिकता में – श्री अरुण साव

हर घर तक जल पहुँचाने के साथ ही जल बचाना भी हो प्राथमिकता में
  • पीएचई अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
  • ग्रामीण जलापूर्ति के संस्थागत एवं सामुदायिक पहलुओं तथा तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर//

पीएचई अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज  विभागीय अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए। जल जीवन मिशन के तहत निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभागीय सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री टी.डी. सांडिल्य भी समापन सत्र में शामिल हुए। 

Chhattisgarh