
रायपुर// छत्तीसगढ़ में ACB-EOW ने पटवारी से RI बने अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। संयुक्त टीम ने तड़के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापा मारा। अनियमित चयन और अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें पर एक्शन हुआ है।
जानकारी के मुताबिक 2024 में पटवारी से RI बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसके बाद से ही ACB-EOW की टीम जानकारी जुटा रही थी। सबूत पुख्ता होने के बाद रेड की कार्रवाई की गई है।

ACB-EOW ने पटवारी से RI बने अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
अब जानिए कहां-कहां छापेमारी ?
दरअसल, ACB के अधिकारियों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर में अलग-अलग टीमों ने सुबह ही दबिश दी। अधिकारियों के आवास, कार्यालय, निजी ठिकानों और पैतृक संपत्तियों की जांच की जा रही है।
टीमों के पास डिजिटल उपकरण, बैंक विवरण, प्रॉपर्टी कागजात और संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की जानकारी मिली है। जांच एजेंसी को संदेह है कि पटवारी से RI बनने की परीक्षा में गड़बड़ियां, फर्जी अंक, बाहरी दबाव और लाभ पहुंचाने जैसे आरोप सही साबित हो सकते हैं।
बिलासपुर में अभिषेक सिंह के घर छापा
ACB-EOW की टीम ने बिलासपुर में RI अभिषेक सिंह के निवास पर दबिश दी है। वाजपेयी कैसल स्थित निवास पहुंची है। ACB की टीम RI सहित परिजनों से पूछताछ कर रही है। दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। वर्तमान में अभिषेक सिंह सूरजपुर में पदस्थ हैं।

बेमेतरा जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर के सरकारी बंगले में छापेमारी की है।
ACB की टीम ने कैश और जेवर जब्त किए
बताया जा रहा है कि अधिकारियों की संपत्ति उनकी आय के अनुपात से कहीं अधिक पाई गई है, जिस आधार पर छापेमारी की कार्रवाई तेज की गई। कुछ स्थानों से नकदी, सोने-चांदी के गहने, उच्च मूल्य की संपत्तियों के कागज, और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने की खबर है।
हालांकि विभाग की ओर से आधिकारिक बयान छापेमारी के समापन के बाद ही जारी किया जाएगा। पूरी कार्रवाई की अब तक अधिकृत पुष्टि एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने नहीं की है।
2024 में सिलेक्शन पर सवाल उठाए थे
बता दें कि 7 जनवरी 2024 को हुई इस परीक्षा में 2600 से ज्यादा पटवारियों ने हिस्सा लिया था। 29 फरवरी 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 216 पटवारियों का चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ था। हालांकि बाद में सिर्फ 13 अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन हुआ था।
इसके बावजूद 22 लोगों का सिलेक्शन कर लिया गया। इस पर जांच कमेटी ने सवाल उठाए हैं, लेकिन शिकायतों में यह प्रमुख मुद्दा बना कि परीक्षा में बड़ी संख्या में परिवारजनों या करीबी रिश्तेदारों को सुनियोजित तरीके से बैठाया गया था। इसी को लेकर ACB की टीम ने छापेमारी की है।
बेमेतरा जिला पंचायत CEO के घर ईओडब्ल्यू की रेड:तड़के सुबह पहुंची टीम; सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में जांच जारी

छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है। संयुक्त टीम ने तड़के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापेमारी की। इसी क्रम में बेमेतरा जिला पंचायत CEO प्रेमलता पद्माकर के सरकारी आवास में भी EOW की टीम पहुंची है।
बताया जा रहा है सुबह 7 बजे से टीम पहुंची है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर के सरकारी बंगले में पिछले करीब 1 महीने से आवास में मरम्मत कार्य चल रहा था।
बंगले के ठीक सामने जी ए डी कॉलोनी के एक कमरे में CEO पद्माकर निवास कर रहे थे। यहीं एसीबी वालों की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है RI परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

7 जिलों में दबिश
एसीबी के अधिकारियों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर में अलग-अलग टीमों ने सुबह ही दबिश दी। बताया जा रहा है 9 सदस्यों वाली टीम है जिसमें सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।
अधिकारियों के आवास, कार्यालय, निजी ठिकानों, और पैतृक संपत्तियों की जांच की जा रही है। टीमों के पास डिजिटल उपकरण, बैंक विवरण, प्रॉपर्टी कागजात और संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की जानकारी मिली है।

