प्लांट में काम करने वाले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत..बाइक में पेट्रोल भरवाकर काम पर जाने के लिए निकला था…22 चक्का ट्रैलर के चालक ने मारी जबरदस्त ठोकर..

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में प्लांट में काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। बाइक में पेट्रोल भरवाकर काम पर जाने के लिए निकला था कि सामने से आ रही 22 चक्का ट्रैलर के चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई - Dainik Bhaskar

बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई

मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के ग्राम कुदमुरा नांदोटोली का रहने वाला महेन्द्र यादव 42 साल पिछले करीब दो सालों से वह अपने परिवार के साथ गेरवानी में रह कर सलासर स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट में मजूदरी काम करता था।

गुरूवार को अपनी पत्नी के साथ गृह ग्राम कुदमुरा नांदोटोली गया था। जहां शनिवार की शाम को अपने बाइक से वह वापस गेरवानी काम पर जाने के लिए निकला था।

शाम के समय वह ग्राम अमलीडीह पदमा पेट्रोल पंप में पहुंचा और यहां से पेट्रोल भवराकर जैसे ही गेरवानी के लिए निकला। रास्ते में सामने से आ रही 22 चक्का ट्रैलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया।

सिर पर लगने से मौके पर मौत घटना से महेन्द्र के सिर और शरीर में कई जगह चोट पहुंची। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी बाइक भी काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना को जब आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए तत्काल घरघोड़ा अस्पताल भेजवाया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया मृतक की शिनाख्त होने पर पुलिस ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। जहां देर रात परिजन घरघोड़ा पहुंचे और रविवार की सुबह उसके भाई ने मामले की सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

Chhattisgarh