छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से गिरने के बाद पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार पिकअप के नीचे आ गया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।
कब और कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यशवंत निषाद के रूप में हुई है, जो कि अमलीडीह का रहने वाला था। गुरुवार सुबह 11 बजे वो मगरलोड थाना क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक बाइक से गिर गया और पिकअप ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का सीसीटीवी आया सामने
घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक हादसे का शिकार हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि युवक अचानक चलती बाइक के साथ गिर गया और बाजू से गुजर रहे पिकअप ने उसके सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन यशवंत को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सड़क किनारे पहुंचाया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

घायल युवक को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
मगरलोड पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

