प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही आदिवासी छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने चार सालों तक किया रेप…शादी से किया इनकार, गर्भवती हुई तो युवक की बहन ने खिला दी अबॉर्शन पिल्स….भाई-बहन के खिलाफ FIR दर्ज…

सरगुजा// सरगुजा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही आदिवासी छात्रा के साथ युवक ने चार सालों तक रेप किया। वह प्रेग्नेंट हो गई तो युवक की बहन ने उसे अबॉर्शन पिल्स खिला दी। युवक ने पहले युवती को शादी का झांसा दिया था। बाद में उसने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि वह दूसरे धर्म की है।

इस मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए 2021 में अंबिकापुर आई थी। उसकी पहचान खैरबार निवासी एजाज अहमद से हुई। एजाज अहमद ने उसे शादी का झांसा दिया। जुलाई 2022 में छात्रा को वह नावापारा में रिश्तेदार के घर ले गया और उसके साथ संबंध बनाए।

छात्रा ने कोतवाली पुलिस में की गई शिकायत में बताया है कि वह युवक के साथ लिव इन रिलेशन में करीब सात माह तक रहे। इसके बाद वह घर में रहने के नाम पर अलग हो गया। शादी का झांसा देकर वह लगातार छात्रा का दैहिक शोषण करता रहा।

एजाज अहमद बाद में शादी के लिए राजी नहीं हुआ। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होने लगा। अगस्त 2025 में वह प्रेग्नेंट हो गई तो युवक अपनी बहन फरहा सबा के साथ उसके कमरे में पहुंचा और उसे जबरदस्ती अबॉर्शन की दवा खिला दी। युवती ने उसे थूक दिया।

फरहा सबा ने कहा कि परिवारवाले दोनों की शादी कर देंगे। उसकी समझाइश पर युवती अबॉर्शन के लिए तैयार हो गई। युवक और उसकी बहन ने सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाकर उसका अबॉर्शन कराया।

शादी से मुकरा युवक, दर्ज हुई एफआईआर

छात्रा ने बताया कि एजाज अहमद ने शादी के लिए कहने पर विवाद किया और उसे दूसरे धर्म की बताकर शादी करने से इनकार कर दिया। वह कई बार शराब पीकर कमरे में आ जाता है और जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh