तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर ने युवक को कुचला..कार के साथ करीब 25 मीटर तक घसीटता चला गया… मौके पर ही मौत..

सूरजपुर// अंबिकापुर-वाराणसी स्टेट हाईवे में जरही पेट्रोल पंप के पास 4 दिसंबर की रात तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। युवक कार के साथ करीब 25 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद भड़के लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान ड्राइवर कार में ही मौजूद था, उसने भागकर अपनी जान बचाई।

कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

नाराज लोगों ने कार में लगाई आग।

नाराज लोगों ने कार में लगाई आग।

कार में बैठे ड्राइवर ने भागकर बचाई जान।

कार में बैठे ड्राइवर ने भागकर बचाई जान।

पैरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी थी

जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर की रात करीब 9 बजे स्टेट हाईवे में ट्रैक्टर में पैरा लोड कर कोरंधा ले जा रहे किसान की ट्राली पेट्रोल पंप के पास पलट गई।

किसान ट्रैक्टर ट्रॉली को उठाकर उसमें दोबारा पैरा लोड करा ही रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार में पहुंची महिंद्रा XUV-700 वाहन मौके पर पहुंची और सड़क पर रखे पैरे में उसने गाड़ी चढ़ा दी।

हाईवे में पैरे से भरी ट्रॉली पलट गई थी। इसे फिर से लोड कर रहे युवक पर कार चढ़ी।

हाईवे में पैरे से भरी ट्रॉली पलट गई थी। इसे फिर से लोड कर रहे युवक पर कार चढ़ी।

गाड़ी के साथ घिसट गया युवक, मौके पर मौत

XUV कार के पैरे में चढ़ने पर दूसरी ओर से पैरा लोड कर रहा युवक हृदय लाल राजवाड़े (25 वर्ष) गाड़ी की चपेट में आ गया। XUV ने उसे करीब 25 मीटर तक घसीट लिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। वह कोरंधा का रहने वाला था।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने XUV वाहन को रोककर घेर लिया। ड्राइवर कार में ही बंद रहा, जैसे तैसे निकल उसने जान बचाई। घटना की सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को हॉस्पिटल भेज दिया।

पुलिस ने कार ड्राइवर इजेन लकड़ा (23 वर्ष) निवासी गोंदा, प्रतापपुर को कब्जे में ले लिया और उसे लेकर थाने पहुंची।

घटना के बाद स्टेट हाईवे में रूका आवागमन

घटना के बाद स्टेट हाईवे में रूका आवागमन

लोगों ने फूंकी गाड़ी, थमा आवागमन

घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम के लौटने के बाद XUV 700 वाहन क्रमांक सीजी 15 ईएच 2400 में पैरा भर दिया और आग लगा दी। देखते ही देखते XUV वाहन धू-धू कर जलने लगी। आगजनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सड़क पर जल रही XUV के कारण दोनों ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया। करीब एक घंटे तक गाड़ी जलती रही। इस दौरान मार्ग में आवागमन बंद रहा।

पुलिस ने मृत युवक के शव का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि XUV 700 वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। वाहन में आगजनी करने वालों के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Chhattisgarh