तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल पर खड़ी 2 बाइकों को कुचला..नाबालिग समेत 2 लोगों की मौत..तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल…CCTV खंगाल रही पुलिस..

दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल पर खड़ी 2 बाइकों को कुचल दिया। हादसे में नाबालिग समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। बाइक सवार AC बनाने का काम करते हैं, वे कहीं रिपेयर के काम से जा रहे थे। रेड सिग्नल पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से आकर उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में दूर गिरे युवक सड़क पर तड़प रहे थे। गाड़ियों के परखच्चे भी उड़ गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार ड्राइवर सागर जायसवाल को हिरासत में ले लिया है। CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

एक्सीडेंट के बाद की तस्वीरें देखिए…

एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर तड़प रहा था।

एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर तड़प रहा था।

इसी कार के ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारी है।

इसी कार के ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारी है।

आसपास के लोगों ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया।

आसपास के लोगों ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग बाइक और स्कूटी पर 3 लोग सवार थे। वो सुपेला से पावर हाउस की तरफ जाते समय चंद्रामौर्या चौक पर रेड सिग्नल पर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार (क्रमांक CG07BR0571) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में नाबालिग स्कूटी पर सवार था, एक युवक बाइक पर सवार थे। वे AC बनाने का काम करते थे। घायल सलीम का इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोहर को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोहर को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में ये शामिल

  1. नूर खान (15) निवासी भिलाई सुपेला
  2. मनोहर (55) निवासी रायपुर
रायपुर के रहने वाले मनोहर की मौत हो गई।

रायपुर के रहने वाले मनोहर की मौत हो गई।

हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, कार ड्राइवर ने सिग्नल तोड़ते हुए लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई और दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। कार काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने कार ड्राइवर सागर जायसवाल को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने कार ड्राइवर सागर जायसवाल को हिरासत में ले लिया है।

कार ड्राइवर को हिरासत में लिया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

जान के बदले जान चाहिए- मामी

मृतक नूर की मामी का कहना है कि, खड़ी स्कूटी को कार ने टक्कर मारी है। दोनों काम पर गए थे। दुकान से कहीं दूसरे जगह एसी का काम करने जा रहे थे। हमें नूर वापस चाहिए, वरना हर्जाना दो, नहीं तो जान के बदले जान चाहिए।

CCTV खंगाल रही पुलिस

भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि, आरोपी का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा। जिससे यह पता चल सके कि वह कहीं नशे में तो नहीं था। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे। जिससे हादसे की असल वजह सामने आ सके।

शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और सिग्नल तोड़ने की बात सामने आई है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh