2 साल से लिव इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती युवती की उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर कर दी हत्या…नवजात की भी मौत…युवक के शराब पीने से परेशान होकर बिना बताए मायके जाने से नाराज था प्रेमी…

सरगुजा//सरगुजा जिले में लिव इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती युवती की उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां के पेट में पल रहे नवजात की भी मौत हो गई। युवक के शराब पीने से परेशान होकर युवती उसे बिना बताए मायके चली गई थी। इससे नाराज युवक पहले उसे घर लेकर आया, फिर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जजगा निवासी राजीव दास महंत (30) का गावं की ही युवती मनबसिया माझी (28) से प्रेम संबंध था। दोनों करीब दो सालों से साथ रहने लगे। परिजनों से अलग रहते हुए राजीव दास ने एक किराना की दुकान खोली थी। जिसका संचालन उसकी अनुपस्थिति में मनबसिया करती थी। राजीव दास के शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था।

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।

बिना बताए गई मायके, प्रेमी ने मार डाला

शुक्रवार 7 नवंबर को राजीव दास गांव की ओर गया था। वह दोपहर करीब दो बजे घर लौटा तो दुकान और घर का दरवाजा खुला था। घर में मनबसिया नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि वह मायके चली गई है। राजीव दास 2 किलोमीटर दूर अपने ससुराल पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर घर ले गया।

घर वापस आने पर राजीव दास ने बंद कमरे में उसे 40 से ज्यादा लाठियां मारी। जब वह बेहोश हो गई तो उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर राजीव भाग गया। जब देर रात तक घर से कोई आवाज़ नही आई तो पड़ोसियों ने 112 डायल को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 और 108 की टीम ने ताला तोड़कर घर में अंदर प्रवेश किया तो मनबसिया मृत पड़ी थी।

आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि, महिला के गर्भ में सात माह का शिशु पल रहा था, मां के साथ उसकी भी मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने धारा 103 (1) BNS का अपराध दर्ज कर आरोपी प्रेमी राजीव दास को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh