नाबालिग लड़की ने अपने छोटे भाई के साथ खुद को कमरे में किया बंद..बॉयफ्रेंड के बैंक-अकाउंट में पैसे डालने परिजनों पर बनाया दबाव…अपने भाई को जान से मारने की दी धमकी…

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने अपने छोटे भाई के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद वो अपने बॉयफ्रेंड के बैंक अकाउंट में पैसे जमा करने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने लगी। परिजन के इनकार करने पर लड़की ने अपने भाई को जान से मारने की धमकी भी दी।

बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे डालने की जिद, भाई को जान से मारने की धमकी - Dainik Bhaskar

बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे डालने की जिद, भाई को जान से मारने की धमकी

घबराए परिजन ने पुलिस को बुलाया, तब दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

अब जानिए पूरा मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। लड़की अपने करीब 12 साल के छोटे भाई को भी अंदर कमरे में कैद कर ली। इस दौरान वह परिवार के सदस्यों पर अपने बॉयफ्रेंड के बैंक अकाउंट में पैसे डालने का दबाव बनाने लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा तोड़कर दोनों को किया बाहर

इस घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पहले नाबालिग लड़की को समझाने का प्रयास किया और दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन, लड़की दरवाजा खोलने के लिए तैयार नहीं हुई।

काफी देर तक समझाइश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला गया तो पुलिस ने दरवाजा धक्का देकर खोला और अंदर पहुंचकर नाबालिग व उसके छोटे भाई को बाहर निकाला।

पैसे के लिए परिवार पर बनाया दबाव

पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे ट्रांसफर कराने के लिए परिजनों पर दबाव बना रही थी। परिवार के इनकार करने पर उसने अपने छोटे भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस दौरान परिजन काफी परेशान हो गए और पुलिस की मदद मांगी।

काउंसिलिंग के लिए सखी सेंटर भेजा

पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद नाबालिग लड़की की काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया। उसे सखी सेंटर भेजा गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग क्यों किसी दूसरे लड़के के खाते में पैसे डलवाने के लिए परिवार पर दबाव बना रही थी।

Chhattisgarh