अग्रसेन भवन साडा कॉलोनी जमनीपाली में स्वतंत्रता दिवस चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण…

अग्रसेन भवन साडा कॉलोनी जमनीपाली में स्वतंत्रता दिवस चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण…

जमनीपाली/कोरबा (CITY HOT NEWS)///- देश की आजादी के 80वें वर्ष के गौरवशाली पवित्र पर्व के अवसर पर अग्रसेन भवन साडा कॉलोनी जमनीपाली में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के साथ मनाया गया।ध्वजारोहण कार्यक्रम में कोरबा जिला मुख्य अतिथि एवं जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति थे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमकुमार अग्रवाल संरक्षक अग्रवाल सभा दर्री – जमनीपाली ने किया।कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि नरेन्द्र अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि नरेश अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पहार पहनाकर दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराया ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि नरेन्द्र अग्रवाल ने अध्यक्षों सहित कोरबावासियों को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें भी महान देशभक्तों, महापुरुषों के जीवनी से सीख लेनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेन्द्र अग्रवाल ने 51 हजार और विशिष्ट अतिथि नरेश अग्रवाल ने 21 हजार रुपये भवन विस्तार के लिए प्रदान किया ।
इस अवसर पर सभा के संरक्षक प्रेम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, बैजनाथ महेश्वरी, उपाध्यक्ष बैजनाथ गोयल, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रेम सुगेघा, सचिव मनोज अग्रवाल, सह सचिव आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश बालाजी, सह कोषाध्यक्ष अशोक स्टील, संगठन मंत्री आशीष अग्रवाल पूर्व एल्डरमेन, प्रचार सचिव, प्रतीक अग्रवाल, प्रसार सचिव विकास अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विनोद सिंघानिया, राजूभाई गोयल, अग्रवाल सभा महिला अध्यक्ष संगीता पालीवाल, सचिव मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मंजू देवी, मड़वाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा एवं अग्रवाल सभा के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे ।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष अग्रवाल ने किया तथा आभार व्यक्त सचिव मनोज अग्रवाल ने किया ।

Chhattisgarh