महिला की हत्या और दूसरी महिला से मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा ….महिला से रेप कर हत्या, लाश से दुष्कर्म की कोशिश…आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर// रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और दूसरी महिला से मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला (29) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई 2026 को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट और खरोंच के निशान थे। पोस्टमॉर्टम में महिला की मौत पानी में डूबने से दम घुटने के कारण होना सामने आया।

इसी तरह 5 अगस्त की रात सेजबहार में एक महिला घर जा रही थी। तभी आरोपी ने पीछे से आकर उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए नाली में गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी अकेली महिला को देखकर निशाना बनाता था। साइकिल से उनका पीछा करता था। सुनसान जगह पाकर उनपर हमला कर देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी महिला अपराध संबंधी मामलों में जेल जा चुका है।

महिला से रेप कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है।

महिला से रेप कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है।

पुलिस ने 8 से ज्यादा टीमें बनाई

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 8 से ज्यादा टीमें बनाई थीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों और पुराने अपराधों की भी जांच की गई। इसी दौरान पुलिस को देवेन्द्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू अविवाहित है। अक्सर महिलाओं को अकेले देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था। 21 जुलाई को भी आरोपी ने महिला को अकेले जाते हुए देखा, जिस पर उसने साइकिल से उसका पीछा किया।

मुंह और नाक को पानी में डुबोकर मारा

बाद में उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की। घटनास्थल के पास ले जाकर उसे पानी में गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला का गला दबाकर और उसके मुंह और नाक को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद महिला की लाश से भी रेप की कोशिश की।

आरोपी मृतिका का मोबाइल फोन अपने पास रखकर साइकिल से मौके से फरार हो गया। इसी प्रकार आरोपी ने दूसरी घटना को भी अंजाम देने का प्रयास किया गया था, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया था।

न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिला था।

न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिला था।

पॉक्सो केस में 10 साल की हुई थी सजा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच भी की जा रही है। शुरुआती जांच में उसमें सेक्सुअल साइकोपैथ प्रवृत्ति के संकेत मिले हैं। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है। 2017 में वह दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

खाना बनाने का काम करती थी महिला

मृतिका बोरियाकला की रहने वाली थी। वह पास की एक सोसाइटी में खाना बनाने का काम करती थी। 21 जुलाई की सुबह वह काम के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।

बाद में कुछ लोगों ने झाड़ियों के पीछे पानी भरी जमीन में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी।

Chhattisgarh