रायपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी भवन परिसर में हुआ ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी भवन परिसर में हुआ ध्वजारोहण

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी भवन परिसर में हुआ ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नया रायपुर स्थित जीएसटी भवन परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

समारोह में पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग तथा जीएसटी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने तथा देश और प्रदेश के विकास में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण रहा।

Chhattisgarh