स्टंटबाजी के 2 अलग-अलग मामले…चलती कार के बोनट पर लेटकर लड़कों ने किया स्टंट.. सनरूफ से बाहर निकलकर लड़कियों ने बनाया वीडियो…

रायपुर/बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी के 2 अलग-अलग केस सामने आए हैं। पहले केस में नवा रायपुर में कुछ लड़कों ने आधी रात चलती कार में चढ़ने की कोशिश की और बोनट पर लेटकर रील बनाई।

दूसरे केस में बिलासपुर हाईवे स्थित कोनी-सेंदरी रोड पर 2 लड़कियां चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर बाल संवारते और रील बनाते हुए नजर आई।

दोनों ही मामलों में राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की है। सोशल मीडिया पर ही कई यूजर्स सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्टंटबाजी की तस्वीरें देखिए…

चलती कार की बोनट पर लेटकर लड़कों की स्टंटबाजी।

चलती कार की बोनट पर लेटकर लड़कों की स्टंटबाजी।

इस दौरान कोई बोनट तो कई रूफ में लेटा दिखा।

इस दौरान कोई बोनट तो कई रूफ में लेटा दिखा।

चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर बाल सवांरते हुए नजर आई लड़कियां।

चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर बाल सवांरते हुए नजर आई लड़कियां।

केस- 1 नवा रायपुर में चलती कार में स्टंटबाजी

नवा रायपुर में सोमवार (3 अगस्त) रात कुछ लड़के चलती कार में खतरनाक स्टंट करते नजर आए। कोई चलती कार के बोनट पर लेटकर रील बना रहा था, तो कुछ युवक कार पर चढ़ने की कोशिश करते दिखे। वहीं, कुछ युवक सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो शूट करते रहे।

कुछ सेकंड की रील बनाने के लिए उन्होंने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

लेटकर और चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश करते हुए वीडियो वायरल।

लेटकर और चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश करते हुए वीडियो वायरल।

वीडियो के आधार पर हो सकती है कार्रवाई

फिलहाल इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर वाहन और उसमें सवार युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

अब बिलासपुर की तस्वीरें देखिए…

25BH नंबर प्लेट की कार की सनरूफ से बाहर निकली 2 लड़कियां।

25BH नंबर प्लेट की कार की सनरूफ से बाहर निकली 2 लड़कियां।

केस- 2 हाईवे पर चलती कार में रील बनाई

बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर कोनी-सेंदरी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर 2 लड़कियां मोबाइल से वीडियो बनाती नजर आईं। दूसरी कार में सवार लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों का कहना है कि पुलिस रीलबाजी और स्टंटबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन लगातार जारी रहने के साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दूसरी कार में सवार लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

दूसरी कार में सवार लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

ट्रैफिक ASP बोले- पेरेंट्स पर भी होगी कार्रवाई

एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि यदि स्टंटबाजी या सड़क पर रील बनाने जैसी गतिविधियों में कोई नाबालिग शामिल पाया जाता है, तो उसके पेरेंट्स को थाने बुलाकर समझाइश दी जाती है और उनसे माफीनामा भी भरवाया जाता है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

ASP ने कहा कि समझाइश के बावजूद यदि दोबारा ऐसी हरकत सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

सड़क पर स्टंटबाजी या रील बनाने के बजाय यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh