
रायपुर (CITY HOT NEWS)//
शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जिले के पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम मसोरा निवासी मेहत्तर चक्रधारी, पिता शिवचंद चक्रधारी, जिन्हें 70 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगता है, को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब मेहत्तर चक्रधारी के लिए आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया है। इससे उन्हें दैनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों में भी आसानी होगी। यह सहायक उपकरण उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मेहत्तर चक्रधारी ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और अब वे अपने आवश्यक कार्य अधिक सहजता से कर पायेंगे।

