आरक्षक की बेटी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या… कॉस्मेटिक सामान की चोरी करने का आरोप लगाकर कर ली थी स्कूटी जब्त…संचालक ने स्कूटी वापस करने के लिए मांगे 50 हजार..

कोरिया// छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आरक्षक की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आईसी मार्ट के संचालक ने उस पर कॉस्मेटिक सामान की चोरी करने का आरोप लगाकर स्कूटी जब्त कर ली थी। छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की डिमांड की। चोरी का नोट भी लिखवा लिया।

जिससे परेशान होकर पूजा सिंह (17) ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। उसने लिखा है कि, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है। अब छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पुलिस परिवार के लोगों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया है।

परिजन और पुलिस परिवार के सदस्यों ने आईसी मार्ट संचालक के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मामले में संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पहले देखिए तस्वीरें…

मृतका पूजा सिंह (17)

मृतका पूजा सिंह (17)

परिजन और पुलिस परिवार ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन।

परिजन और पुलिस परिवार ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन।

बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने परिजनों से की मुलाकात।

बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने परिजनों से की मुलाकात।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन बैकुंठपुर में रहने वाले आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की बेटी पूजा सिंह (17) आत्मानंद स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार (7 जुलाई) को वो अपनी छोटी बहन के साथ सामान खरीदने के लिए बैकुंठपुर के संजय चौक स्थित आईसी मार्ट (सुपर मार्केट) गई थी।

बताया जा रहा है कि, आईसी मार्ट संचालक ने छात्रा पर करीब 1500 रुपए के कॉस्मेटिक सामान पैसे दिए बिना रखने का आरोप लगाया। हालांकि, छात्रा और उसकी बहन सामान लेकर दुकान से बाहर नहीं निकली थीं।

आरोप है कि दुकान संचालक ने छात्रा को डांटा और उससे एक कागज पर सामानों की लिस्ट बनाई और उसमें लिखवाया कि, मैं पूजा और मेरी बहन छाया आईसी मार्ट से चोरी किए हैं। संचालक ने दोनों का हस्ताक्षर कराया। मार्ट संचालक ने उनकी स्कूटी अपने पास रख ली। इसके बाद स्कूटी वापस देने के लिए 5 हजार रुपए लाने को कहा गया।

मार्ट संचालक ने चोरी का नोट लिखवाया।

मार्ट संचालक ने चोरी का नोट लिखवाया।

संचालक ने स्कूटी वापस करने के लिए मांगे 50 हजार

आईसी मार्ट से लौटने के बाद छात्रा ने डर की वजह से घर में अपने पिता को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। उसने अपने परिचित एएसआई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एएसआई आईसी मार्ट पहुंचे। संचालक ने स्कूटी वापस करने के लिए पहले 20 हजार रुपए की मांग की।

एएसआई ने संचालक से छात्रा की स्कूटी वापस करने कहा तो संचालक ने कथित तौर पर बताया कि, स्कूटी दूसरी जगह भेज दी गई है और सुबह आकर ले जाने को कहा। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार (8 जुलाई) सुबह छात्रा के पिता आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा खुद आईसी मार्ट पहुंचे।

शिवनाथ सिंह पैकरा ने बताया कि संचालक ने स्कूटी वापस करने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की। उनके पास 20 हजार रुपए थे, लेकिन संचालक ने इसके बाद भी स्कूटी लौटाने से इनकार कर दिया।

छात्रा ने घर में लगाई फांसी, मां की हालत बिगड़ी

आरक्षक ने पूरी घटना की जानकारी फोन पर अपनी पत्नी को दी, जो मायके सूरजपुर गई थीं। जब छात्रा को इस बारे में पता चला तो वह काफी परेशान और डर गई। दोपहर करीब 2 बजे रितु सिंह की मां बस से बैकुंठपुर पहुंची।

उस समय उसके पिता उन्हें लेने बस स्टैंड गए हुए थे। इस दौरान छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। जब दोनों घर पहुंचे तो उन्हें पूजा सिंह का शव फांसी पर झूलता मिला। घटना के बाद पूजा की मां की मानसिक हालत बिगड़ गई है। उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

छात्रा की मां की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती।

छात्रा की मां की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती।

थाने का घेराव, विधायक भी पहुंचे, कहा- न्याय मिलेगा

गुरुवार (9 जुलाई) को पूजा सिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस परिवार एकजुट होकर थाने का घेराव कर दिया। बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने पुलिस परिवार की महिलाओं से चर्चा की और कहा कि बेटी को न्याय मिलेगा, मैं आपके साथ हूं। पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के निर्देश दिए कि, जो भी दोषी हैं, उन्हें गिरफ्तार जाए।

पुलिस परिवार के सदस्यों ने एफआईआर दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कहा। पुलिस परिवार के सदस्यों ने मांग रखी है कि अब कभी दुकान नहीं खुलनी चाहिए। आरोपी को पकड़कर उसका जुलूस निकाला जाए।

महिलाओं ने किया चक्काजाम

थाने में प्रदर्शन के बाद महिलाएं आईसी मार्ट के सामने पहुंचीं और नेशनल हाईवे 343 पर धरने पर बैठकर संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं के प्रदर्शन के कारण करीब आधे घंटे तक नेशनल हाईवे पर आवागमन बंद रहा। पुलिस ने समझाइश देकर महिलाओं को हटाया और जाम समाप्त कराया।

आईसी मार्ट के सामने धरने पर बैठकर महिलाओं ने संचालक की गिरफ्तारी की मांग की।

आईसी मार्ट के सामने धरने पर बैठकर महिलाओं ने संचालक की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस की समझाइश के बाद हुआ पीएम

कोरिया एएसपी सुरेशा चौबे ने आश्वस्त किया कि किसी भी हालत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एफआईआर दर्ज करने और समझाइश के बाद पुलिस परिवार के सदस्य और परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुए। दोपहर बाद छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

पुलिस ने आईसी मार्ट को सील कर दिया है।

पुलिस ने आईसी मार्ट को सील कर दिया है।

आईसी मार्ट सील, सीसीटीवी की होगी जांच

पुलिस ने आईसी मार्ट को सील कर दिया है। अंबिकापुर से साइबर एक्सपर्ट की टीम भी जांच के लिए बैकुंठपुर पहुंची। टीम ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज समेत बाकी सबूतों की जांच की। घटना के बाद से आईसी मार्ट का संचालक फरार है।

संचालक समेत 3 के खिलाफ FIR

बैकुंठपुर पुलिस ने मार्ट संचालक दीपक बैद, विनोद बैद और जगत बैद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन वसूली और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 107, 308(2), 309(4) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Chhattisgarh