पारिवारिक विवाद के चलते बहू ने 3 साथियों संग मिलकर ससुर की लाठी-मुक्कों से हमला कर की हत्या… हाथ-पैर बांधे, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा…

जशपुर// छत्तीसगढ़ के जशपुर में बहू ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग ससुर को मार डाला। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, जिन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि ससुर और बहू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर का है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

बुजुर्ग ससुर के हाथ-पैर बांध कर आरोपियों मारपीट की।

बुजुर्ग ससुर के हाथ-पैर बांध कर आरोपियों मारपीट की।

एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच कर कई अहम सबूत जुटाए।

एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच कर कई अहम सबूत जुटाए।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

4 जुलाई 2026 को चुगरू प्रधान (70) अपने घर में मृत मिला। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच कर कई अहम सबूत जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक जांच टीम बनाई।

साइबर जांच, तकनीकी जानकारी, मुखबिरों से मिले इनपुट और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को सुराग मिले। जांच में सामने आया कि चुगरू प्रधान और उनकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के कारण सुगंती बेसरा ने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

रात में घर पहुंचकर की वारदात

पुलिस जांच के अनुसार, 3 और 4 जुलाई की देर रात चारों आरोपी मोटरसाइकिल से बुजुर्ग चुगरू प्रधान के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूरी वारदात की पहले से योजना बनाई थी। हत्या करने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सबूतों, तकनीकी जानकारी और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बाद भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर ली गई है।

हत्या के बाद भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर ली गई है।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चार मोबाइल बरामद किए।

पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की बहू सुगंती बेसरा (36) के अलावा साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) और रोहित सिंह (21) शामिल हैं।

Chhattisgarh