ग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी

ग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी

कोरबा (CITY HOT NEWS)///
विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पचरा के आश्रित ग्राम करगामार में संचालित सौर ऊर्जा आधारित नल-जल प्रदाय योजना पूरी तरह क्रियाशील एवं सुचारु रूप से संचालित है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों को नियमित एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है तथा जलापूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।
योजना की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने हेतु ग्राम पंचायत पचरा के सरपंच द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि सौर ऊर्जा संचालित नल-जल प्रणाली नियमित रूप से कार्यरत है तथा योजना के अंतर्गत स्थापित सिंटेक्स टंकी में निरंतर पानी भरा जा रहा है। टंकी से ग्रामीणों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Chhattisgarh