युवक ने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या… विवाद के कारण मायके में रह रही थी पत्नी…पुलिस कर रही जांच..

कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटकता मिला। विवाद के बाद पत्नी मायके में रह रही थी। घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के कोरई बस्तीपारा की है।

पंखे से पति का शव लटकता मिला। - Dainik Bhaskar

मृतक की पहचान किशन कुमार (30) के रूप में हुई है, जो कि मजदूरी करता था। सोमवार सुबह जब किशन काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो घरवालों ने अंदर जाकर देखा। वह पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था।

इसके बाद फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही घरवालों के बयान दर्ज किए।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

दंपती में होता था विवाद

किशन कुमार शादीशुदा था और उसकी शादी को तीन साल हो चुके थे। पत्नी से विवाद के कारण वह मायके में रह रही थी। किशन रोजी-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

पुलिस कर रही जांच

इन विवादों के बाद वह शराब पीने का आदी हो गया था। रिश्तेदारों के अनुसार, किशन रोज की तरह घर से निकला था। शाम को लौटने के बाद उसने अपने कमरे में खाना खाया। परिजनों को लगा कि वह खाना खाकर सो गया होगा। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh