पिकनिक स्पॉट झोरा घाट में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई….तेज रफ्तार, बिना साइलेंसर, तीन सवारी और शराब के नशे में बाइक चला रहे 23 युवकों की मोटरसाइकिलें जब्त…

कोरबा// कोरबा जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट झोरा घाट में रविवार को पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तेज रफ्तार, बिना साइलेंसर, तीन सवारी और शराब के नशे में बाइक चला रहे 23 युवकों की मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। यह अभियान कोरबा एसपी के निर्देश पर चलाया गया।

बाइक को जब कर थाने ले गई पुलिस - Dainik Bhaskar

बाइक को जब कर थाने ले गई पुलिस

दरअसल, रविवार की छुट्टी होने के कारण ‘मिनी गोवा’ के नाम से मशहूर झोरा घाट पर हजारों की संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे।

झोरा घाट पर भारी संख्या में लोग छुट्टियों के दिन पिकनिक मानाने पहुंचते हैं

झोरा घाट पर भारी संख्या में लोग छुट्टियों के दिन पिकनिक मानाने पहुंचते हैं

मौजूद परिवारों को परेशानी हुई और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया

इस दौरान कुछ युवक बाइकों से स्टंट करते, तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर फर्राटे भरते और शराब के नशे में वाहन चलाते दिखे। इससे वहां मौजूद परिवारों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था।

पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की

पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की

23 बाइक जब्त कर थाने ले गई

हुड़दंग की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने झोरा घाट में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 23 बाइक राइडर्स पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। सभी 23 बाइक जब्त कर थाने लाई गईं।

23 लोगों पर चालानी कार्रवाई की और उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है

23 लोगों पर चालानी कार्रवाई की और उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है

असामाजिक तत्व पर्यटन स्थल की शांति भंग करते है

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई कोरबा एसपी के निर्देशों का पालन करते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि झोरा घाट एक संवेदनशील पर्यटन स्थल है, जहां हर रविवार को भारी भीड़ उमड़ती है। कुछ असामाजिक तत्वों के कारण यहां शांति भंग होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

पुलिस ने दी चेतावनी और पर्यटकों से की अपील

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी बिना लाइसेंस, बिना साइलेंसर, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पिकनिक स्पॉट पर किसी भी प्रकार का नशा न करें और शांतिपूर्ण तरीके से प्रकृति का आनंद लेते हुए नियमों का पालन करें। इस कार्रवाई से झोरा घाट में हड़कंप मच गया और पर्यटकों ने पुलिस के कदम की सराहना की है।

Chhattisgarh