नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का खुलासा : छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधक, बेटियों को सुरक्षित वापस लाने में जुटा प्रशासन…

  • छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसमें 15 लड़कियां कांकेर जिले की है। बताया जा रहा ये सभी नर्सिंग का काम करने गढ़वा गई थीं। वहां पर ट्रेनिंग कर रही थी। 1 लड़की ने शिकायत की है कि पैसे नहीं होने पर उसे बंधक बना लिया गया है।

कांकेर। नौकरी के नाम पर झारखंड में छत्तीसगढ़ के 35 युवतियों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. एक युवती के फोन से गांव के युवक को भेजे गए मदद के संदेश के बाद मामले का खुलासा हुआ. परिजनों ने शासन-प्रशासन से बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और पुलिस संबंधित जिले के अधिकारियों से संपर्क कर जांच व तलाशी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 35 लोगों में 15 कांकेर और बाकी युवतियां छत्तीसगढ़ के अन्य जिले की है.

मिली जानकारी के अनुसार सभी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया, जिसके बाद सभी झारखंड पहुंच गई, लेकिन अब उन्हें जबरन बंधक बनाकर काम लिया जा रहा है. इस दौरान दुर्गुकोंदल इलाके के खुटगांव की एक युवती ने अपने परिचित के एक युवक को मोबइल पर संदेश भेजकर अपनी आपबीती बताई. युवती ने बताया कि उसे और अन्य युवतियों को झारखंड के गढ़वा जिले में बंधक बनाकर रखा गया है और काम लिया जा रहा है. प्रशासन को जब इस बात की जानकारी हुई प्रशासन ने त्वरित रूप से संज्ञान में लिया और गढ़वा जिला प्रशासन से संर्पक कर खोजबीन की कार्यवाही शुरू कर दी है.

युवतियों को बंधक बनाने की मिली है शिकायत : कलेक्टर

इस मामले में कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई है कि झारखंड के गढ़वा जिले में कांकेर व अन्य जिले की युवतियां नर्सिंग व अन्य कार्य के लिए गए थे, जिसमें शिकायत आई है कि कुछ युवतियों को बधंक बनाया गया है। युवतियों को सकुशल वापस लाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम लगी हुई है.

युवतियों को वापस लाने में लगी है टीम : मंत्री राजवाड़े

इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कहना है कि उनकी कलेक्टर से बात हुई है. बताया गया है कि कुछ अपनी मर्जी से गई है, जिसमें कुछ आना चाहती है। युवतियों को वहां से लाने प्रशासन की टीम लगी हुई है. जल्द संपर्क कर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

लड़कियां नर्सिंग का काम करने गई थीं

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि झारखंड के गढ़वा जिले में कांकेर और अन्य जगह से कुछ लड़कियां नर्सिंग का काम करने गई थीं। वहां पर ट्रेनिंग की सुचना मिली थी। गढ़वा से कल कुछ फोन कॉल मिला जिसमे लड़कियों के बंधक बनाए जाने की शिकायत है।

कुछ लड़कियां अपनी इच्छा से काम के लिए गई

कलेक्टर ने बताया कि कुछ युवतियां बालिग है और वो अपनी इच्छा से काम करने गई है। एक लड़की ने बंधक बनाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन गढ़वा जिले के कलेक्टर और एसपी के संपर्क में है।

जांच जारी है और सभी लड़कियां कांकेर जिले की नहीं है। जल्द ही मामला क्लीयर हो जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि लड़कियां वहां कैसे पहुंची है इस बात की जांच जारी है। जैसे ही स्थिति क्लियर होती है टीम वहां जाकर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें वापस लाएगी।

युवती रोते हुए छत से नीचे उतर गई।

युवती रोते हुए छत से नीचे उतर गई।

गढ़वा पुलिस ने भी स्पेशल टीम बनाई है

जानकारी के मुताबिक, झारखंड की गढ़वा पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और स्पेशल टीम बनाई है, जिसने युवतियों की तलाश और जांच अभियान शुरू कर दिया है। इन युवतियों से जबरन काम कराए जाने की बात भी कही जा रही है, जो जांच के बाद क्लीयर होगा।

सामाजिक कार्यकर्त्ता भी सामने आए

सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने वायरल वीडियो पर रेस्क्यू कर लड़कियों को वापस लाने की बात कही है। इस संबंध में जिला प्रशासन की मदद से झारखंड के गढ़वा जिले के प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया है।

Chhattisgarh