बालोद// छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। 6 मई की सुबह साढ़े 3 बजे दोनों दल्लीराजहरा-अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास पहुंचे और पटरी पर लेट गए।

तड़के 4 बजे की घटना के बाद देर तक पड़ा रहा शव।
तभी पैसेंजर ट्रेन (क्रमांक 78823) वहां से गुजरी। चपेट में आने से युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग हो गया। लड़की के शरीर के कई हिस्से कट गए। उसी वक्त दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोको पायलट ने आरपीएफ को सूचना दी।
मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान ग्राम कुम्हालोरी निवासी जितेश्वर तारम (23) और ग्राम साल्हे की रहने वाली लीलेश्वरी उइके (17) के रूप में हुई है। लड़की 10वीं क्लास की छात्रा थी। घटना स्थल पर उनकी बाइक खड़ी मिली है। हालांकि आत्महत्या की वजह अभी क्लीयर नहीं है।
घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

पटरी पर लेटकर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया है।

युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग हो गया।

दोनों का शव पटरी के बीच क्षत विक्षत हालत में पड़ा रहा।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, जितेश्वर और लीलेश्वरी के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मंगलवार (5 मई) शाम से लड़की लापता थी। उसके परिजन डौंडी थाने पहुंचे थे और लापता होने की शिकायत की थी।
पुलिस तलाश कर ही रही थी कि, इस बीच जानकारी मिली की ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना के बाद आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
घटना स्थल पर मिली बाइक
वहीं, मौके से कुछ दूरी पर बाइक (नंबर CG 07 LU 9886) भी मिली है, जो मृतक युवक की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
इस मामले में डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि दूसरे पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

