कोरबा (CITY HOT NEWS)/// प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी एवं श्रीमती प्रभा तंवर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरबा घंटा घर चौक पर बी जे पी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया ।
श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि बीजेपी सरकार महिला आरक्षण को लेकर जनता में भ्रम फैला रही है । जो बिल 2023 में पास हो गया है, उसे 2029 के बजाए तत्काल लागू करें ।
इस मौके पर मनोज चौहान, मुकेश राठौर, राजेन्द्र तिवारी, पालुराम साहु, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, राकेश पंकज, रवि चंदेल, मनहरण राठौर, गिरधारी बरेठ, डॉ.रामगोपाल यादव, सुरती कुलदीप, अविनाश बंजारे, राजेन्द्र सूर्यवंशी, आरिफ खान, अनवर रजा, सुनीता तिग्गा, शांता मंडावे, गंगा राठौर, संजीदा बेगम, आंगन बाई, संजू पैकरा, सायदा खान, गंगा श्रीवास, सीमा उपाध्याय, राकेश चौहान, सनील निर्मलकर, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, करमचंद प्रजापति सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


