संविधान रचयिता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम 14 अप्रैल को…

कोरबा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल 2026, दिन-मंगलवार को संविधान रचयिता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में प्रातः 10 बजे कार्यक्रम आयोजित है।

जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अजा एवं अजजा प्रकोष्ठ सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लाॅक कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी तथा बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित होने के लिये आग्रह किये हैं। 

Chhattisgarh