बिलासपुर सेंट्रल जेल में फायरिंग के आरोपियों का VIDEO: मोबाइल लेकर घुसे रिश्तेदार, ‘सीधा ठोक दू’ गाने पर बनाई रील, लिखा- जल्दी आओ मामा

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद गोलीकांड के आरोपियों का रील वायरल हुआ है। आरोपियों से मिलने गए रिश्तेदार ने मुलाकाती कक्ष में वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया और कैप्शन में लिखा- जल्दी आओ मामा लोग।

गोलीकांड के आरोपियों का रील वायरल हुआ है। - Dainik Bhaskar

गोलीकांड के आरोपियों का रील वायरल हुआ है।

वीडियो में ‘सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता’ गाने के साथ एक-एक कर सभी आरोपियों को दिखाया गया है। इसमें दिख रहा आरोपी विश्वजीत अनंत कांग्रेस नेता है, जिसने अक्टूबर 2025 में कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर फायरिंग की थी, तब से वो और उसके साथी जेल में हैं।

जेल के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होती, ऐसे में रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जेल प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि जेल अधीक्षक ने पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

वायरल रील की तस्वीरें देखिए…

बिलासपुर सेंट्रल जेल के मुलाकाती कक्ष का वीडियो वायरल हुआ है।

बिलासपुर सेंट्रल जेल के मुलाकाती कक्ष का वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में ‘सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता’ गाने में रील बना है।

वीडियो में ‘सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता’ गाने में रील बना है।

रील में दिखे 5 आरोपी सभी गोलीकांड में शामिल थे।

रील में दिखे 5 आरोपी सभी गोलीकांड में शामिल थे।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, मस्तूरी में पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, उसके चाचा तामेश सिंह और तुकेश सिंह पर फायरिंग की गई थी। जवाब में नीतेश सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे।

इस केस में पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके भाई समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक नाबालिग को बाल संरक्षण गृह में रखा गया है, जबकि 10 आरोपी जेल में हैं। एक आरोपी की जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।

जेल में मिलने गए युवकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

जेल में बंद आरोपियों का वीडियो इंस्टाग्राम आईडी _devebh_don99X से अपलोड किया है। वीडियो कब बनाया गया और कब पोस्ट हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। इसी आईडी से गैंग के अन्य पुराने वीडियो भी अपलोड किए गए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।

‘जल्दी आओ मामा लोग’ लिखा कैप्शन

बताया जा रहा है, आरोपी जेल में रहते हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव है। जिस आईडी से रील अपलोड हुआ है, उस कैप्शन में विश्वजीत मामा, चाहत मामा, निक्कू मामा, अरमान मामा, आर्जू बॉस जल्दी आओ मामा लोग लिखा है।

कैप्शन में लिखा- जल्दी आओ मामा।

कैप्शन में लिखा- जल्दी आओ मामा।

सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल

सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। मुलाकातियों की जांच भी की जाती है, इसके बावजूद मोबाइल अंदर ले जाकर वीडियो बनाया गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई है।

वीडियो बनाने वालों पर FIR की तैयारी

जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने कहा कि, चोरी-छिपे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर डिलीट हो गया है।

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर डिलीट हो गया है।

गोलीकांड के दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार, गोलीकांड की इस घटना में कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले भी शामिल हैं। वारदात के बाद से दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपी अपने परिजन और दोस्तों के संपर्क में हैं। लेकिन, पुलिस उन्हें अब तक फरार बता रही है।

शूटर्स फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

शूटर्स फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

अब जानिए क्या है गोलीकांड

बता दें कि, 28 अक्टूबर 2025 की शाम बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में देखा था कि, बाइक सवार एक शूटर गोलियां बरसा रहा है, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक बाइक से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है।

बचाव में हुई जवाबी फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। इस दौरान हमलावरों ने करीब 14 राउंड गोलियां चलाईं। लेकिन निशाना चूक जाने से नीतेश सिंह बाल-बाल बच गए थे। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।

2 साल पहले हमले का बदला लेने रची साजिश

युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष नीतेश सिंह ने 2 साल पहले मस्तूरी युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत पर हमला किया था। श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास उनकी गाड़ी को रोक कर नीतेश और उसके साथियों ने विश्वजीत को उतार लिया। जिसके बाद लाठी-डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।

घायल विश्वजीत को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस विवाद के बाद पुलिस ने नीतेश सिंह और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इसी हमले का बदला लेने विश्वजीत अनंत ने साजिश रची थी।

Chhattisgarh