छत्तीसगढ़ में 2 कारें भिड़ीं, कॉन्स्टेबल का परिवार खत्म,6 मौतें:पत्नी, दामाद, बहन और भांजे समेत 6 की जान गई, शादी से लौट रहे थे

कांकेर// छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, उड़कुडा निवासी नेताम परिवार गुरुवार रात करीब 11 बजे चीवरांज में शादी से लौट रहा था। नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद शगुनदास नेताम, बहन मकतुला नेताम और 7 साल का भांजा वंश नेताम के साथ दो रिश्तेदार भी शामिल हैं। हादसे में दोनों वाहनों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रायपुर रेफर किया गया है। टक्कर में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दूसरी कार में सवार दो युवक घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी कार तेज रफ्तार में थी और ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

कार सवार सभी लोग शादी से लौट रहे थे।

कार सवार सभी लोग शादी से लौट रहे थे।

कार सवार नेताम परिवार शादी में शामिल होकर लौट रहा था

कार सवार नेताम परिवार शादी में शामिल होकर लौट रहा था

हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

3 घायलों का रायपुर में इलाज

इधर घटना की जानकारी मिलते ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों वाहनों के 3 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

NH-30 पर हादसा, 6 की मौत, 3 घायल

एसपी ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

Chhattisgarh