सूरजपुर/(CITY HOT NEWS)//
जिले के ग्राम पंचायत सिलफिली में स्थापित पिलखा क्षीर उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सिलफिली ने अपनी दूध प्रसंस्करण संयंत्र इकाई को किराये के माध्यम से संचालित करने हेतु रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है। इच्छुक केन्द्रीय एवं राज्य सरकारी/स्वायत संस्थाएं, सहकारी संस्थाएं, महिला स्व-सहायता समूह तथा निजी व्यक्ति/फर्म/कम्पनियाँ दिनांक 22 अप्रैल 2026 की सायं 5 बजे तक जिला पंचायत सूरजपुर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
वर्ष 2018 में स्थापित इस समिति का उद्देश्य दूध से वंचित क्षेत्र में डेयरी प्रथाओं को बढ़ावा देना, स्थानीय किसानों की आजीविका सुधारना और शुद्ध एवं ताजे दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। संयंत्र की 1 केएलपीएच प्रसंस्करण क्षमता है।
किराया एवं प्रमुख शर्तें
संचालनकर्ता को प्रतिमाह न्यूनतम 75,000 रुपये (पचहत्तर हजार रुपये) किराया निर्धारित समय-सीमा के भीतर समिति के बचत खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। विलम्ब की स्थिति में 12 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज देय होगा। प्रत्येक 3 वर्ष में किराये में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। अनुबंध की अवधि समाप्त होने पर रिवेन्यू/रीटेंण्डर का अधिकार कलेक्टर सूरजपुर के अधीन होगा।
पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
आवेदनकर्ता का वार्षिक टर्न ओवर न्यूनतम 1 करोड़ रुपये होना चाहिए। आवेदन के साथ विगत 3 वर्षों का आईटीआर, जीवित जीएसटी पंजीयन, पैन कार्ड तथा आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य है। अनुबंध से पूर्व 15 लाख रुपये की सावधि जमा राशि समिति के पक्ष में जमा करनी होगी, जो अनुबंध समाप्ति पश्चात वापस की जाएगी। तकनीकी एवं वित्तीय लिफाफे पृथक-पृथक रखकर एक बड़े सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत करने होंगे।
अतिरिक्त जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 07775-266252 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा सूरजपुर जिले की अधिकारिक वेबसाइटhttps://surajpur.nic.in पर विस्तृत विवरण देखा जा सकता है।

