रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग मामलों में अज्ञात आरोपियों ने डिक्की का ताला तोड़कर उसमें रखे नगद रुपये को पार कर दिया। आरोपियों ने एक घटना में 50 हजार व दूसरे में 40 हजार रुपये की चोरी की घटना के बाद पीड़ितों ने संबंधित थाना में अपराध दर्ज कराया है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र में आरोपी ने डिक्की का ताला तोड़कर कैश की चोरी की
पहली घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम बिरसिंघा का रहने वाला शिव कुमार सिदार 52 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर में वह बाइक पर सवार होकर स्टेट बैंक लैलूंगा गया और वहां से 50 हजार रुपये आहरण कर उसे बाईक की डिक्की में रखकर वापस अपने गांव लौट रहा था।
तभी दोपहर तकरीबन 2 बजे बस स्टैण्ड चौक के पास बाईक को साईड में खड़ी करके पानी पीने गया था। इस दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाकर डिक्की तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये समेत बैंक पासबुक की चोरी कर फरार हो गया।
जब वह वापस आया तो उसे घटना की जानकारी लगी, ऐसे में उसने आसपास काफी पतासाजी की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज किया
कैश के साथ पासबुक भी ले भागा चोर वहीं दूसरी घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जिसमें कंचनपुर सलिहाभांठा का रहने वाला साधराम राठिया 40 साल मंगलवार को कृषि खाद खरीदने के लिए बाइक से घरघोड़ा आया था।
उसने दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक के 40 हजार रुपये निकालकर उसे और पासबुक को मोटर सायकल की डिक्की में रखकर शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने स्थित पटेल कृषि केन्द्र गया था।
जहां से वह वापस लौटा था तो उसने देखा कि डिक्की खुली हुई है और उसमें रखा नगदी रकम और पासबुक नहीं है।
ऐसे में उसने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

