रोडीज फेम ऋषभ-श्रेया ने युवतियों को शराब पिलाई:कहा- दारू पियो ऐश करो, क्लब में लेट नाइट पार्टी, शिकायत पर पुलिस ने रुकवाई

रायपुर// रायपुर में लेट नाइट पार्टी की शिकायत ने नाइट लाइफ का एक और चेहरा सामने ला दिया। सेरीखेड़ी के एक क्लब में देर रात तक चली पार्टी के वीडियो में रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं, खासकर लड़कियों को अपने हाथों से शराब पिलाते नजर आए, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का है।

रायपुर में एमटीवी रोडीज फेम ने युवतियों को शराब पिलाई। - Dainik Bhaskar

रायपुर में एमटीवी रोडीज फेम ने युवतियों को शराब पिलाई।

वीडियो में श्रेया कालरा ‘दारू पियो, ऐश करो’ कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पियानो क्लब का है, जहां देर रात तक तेज म्यूजिक, भीड़ और खुलेआम शराब परोसी जा रही थी।

लेट नाइट पार्टी की शिकायत मिलने पर रात 12.30 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर और पार्टी रुकवाई गई।

हाथों में शराब की बोतल लिए रोडीज फेम ऋषभ जायसवाल नजर आए, इस दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवतियां उसे कैमरे में कैद करते दिखीं।

हाथों में शराब की बोतल लिए रोडीज फेम ऋषभ जायसवाल नजर आए, इस दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवतियां उसे कैमरे में कैद करते दिखीं।

पियानो क्लब का वीडियो बताया जा रहा है।

पियानो क्लब का वीडियो बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेट नाइट पार्टी की जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

लेट नाइट पार्टी की जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

नाइट क्लब के लिए तय होती है समय सीमा

जानकारी के अनुसार नाइट क्लब संचालन के लिए प्रशासन की तय समय सीमा होती है, जिसके बाद गतिविधियां बंद करनी होती हैं। इसके बावजूद वीडियो में देर रात तक कार्यक्रम जारी रहने की बात सामने आई है, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस बोली- वीडियो की जांच की जा रही

मंदिर हसौद टीआई आशीष यादव के मुताबिक लेट नाइट पार्टी के वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

ये तस्वीरें भी देखिए…

नाइट पार्टी में रोडीज फेम श्रेया कालरा बॉलीवुड गानों पर थिरकती हुईं।

नाइट पार्टी में रोडीज फेम श्रेया कालरा बॉलीवुड गानों पर थिरकती हुईं।

बॉलीवुड गानों पर झूमती हुई श्रेया कालरा और यूथ।

बॉलीवुड गानों पर झूमती हुई श्रेया कालरा और यूथ।

नाइट पार्टी में पहुंते थे ऋषभ और श्रेया।

नाइट पार्टी में पहुंते थे ऋषभ और श्रेया।

क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी का आयोजन हो रहा था।

क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी का आयोजन हो रहा था।

शराब पार्टी में यूथ रोडीज फेम की मौजूदगी में झूमते रहे।

शराब पार्टी में यूथ रोडीज फेम की मौजूदगी में झूमते रहे।

शिकायत के बाद पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर पार्टी रुकवाई।

शिकायत के बाद पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर पार्टी रुकवाई।

Chhattisgarh