महिला की सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल:अंबिकापुर में रिंग रोड किनारे मिला शव; रेप के बाद मर्डर की आशंका

अंबिकापुर में महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। - Dainik Bhaskar

अंबिकापुर में महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है।

सरगुजा// छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अधेड़ महिला की सिर कुचलकर हत्या हुई है। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद किसी ने उसे मार डाला। शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे मिले शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शव में गले में धारदार हथियार के निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जांच में CCTV में महिला किसी अन्य के साथ आते दिखी है, जिसकी जांच की जा रही है।

घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

सड़क किनारे मटन दुकान में इस हालत में मिला शव।

सड़क किनारे मटन दुकान में इस हालत में मिला शव।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, शहर के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ीनुमा मटन की दुकान है। जहां शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह एक अधेड़ उम्र की महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो थाने में सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। जहां देखा गया कि महिला के गले में धारदार हथियार के निशान थे, वहीं उसका सिर भी कुचला हुआ था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।

जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को भी बुरी तरह कुचल दिया गया है।

वारदात की सूचना मिलते ही SSP मौके पर पहुंचे।

वारदात की सूचना मिलते ही SSP मौके पर पहुंचे।

पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा शव

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh