कोरबा :  डेली नीड्स दुकान की छत पर चढ़े और शीट तोड़कर अंदर घुसे चोर…2 लाख का पान मसाला, सिगरेट और खाद्य सामग्री की चोरी…CCTV खंगाल रही पुलिस..

कोरबा// कोरबा के सीएसईबी पुलिस चौकी के ठीक बगल में स्थित एक दुकान में चोरी हो गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने दुकान से लगभग 2 लाख रुपए का पान मसाला, सिगरेट और अन्य खाद्य सामग्री चुरा ली गई। दुकान संचालक अशोक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर दुकान में सामान भरा गया था।

चोर सीएसईबी ग्राउंड की ओर से दुकान की छत पर चढ़े और शीट तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे महंगे पान मसाले, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। चोरी के बाद चोरों ने सीएसईबी ग्राउंड में बैठकर कुछ सामान खाया और फिर फरार हो गए।

महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए

दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए, तो ताला लगा था, लेकिन छत टूटी हुई थी। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे और महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए।

CCTV खंगाल रही पुलिस

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Chhattisgarh