कोरबा – अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल दर्री रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचकर भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर विधिवत पूजन किया । श्री अग्रवाल ने कोरबा की खुशियाली की प्रार्थना कर कोरबा वासियों के जीवन में वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना किया है ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजन करने से भगवान कृष्ण एवं भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं साथ ही यह पर्व हमें गोवंश की रक्षा करने का प्रेरणा देता है ।


