खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर कर दी हत्या…

सरगुजा// छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले खड़ादोरना गांव में बीती रात खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंट दिया। बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का शव रात भर घर में पड़ा रहा। घटना की सूचना सुबह पुलिस को मिली। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में लिया है।

सरगुजा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की - Dainik Bhaskar

सरगुजा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा दोरना की है। जानकारी के मुताबिक, रामचरण लकड़ा के तीन बेटे हैं। वो अपने दो बेटे अमोश लकड़ा (22 वर्ष) और नीलेश लकड़ा (19 वर्ष) के साथ रहता था। तीसरा बेटा घर से बाहर रहता था। वहीं, रामचरण की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी।

दोनों भाइयों में खाना बनाने को लेकर विवाद था।

दोनों भाइयों में खाना बनाने को लेकर विवाद था।

खाना बनाने को लेकर दोनों बेटों में था विवाद

रामचरण के बेटों की शादी नहीं हुई थी। खाना बनाने को लेकर अक्सर विवाद होता था। ऐसे में दोनों बेटों ने अलग-अलग समय में खाना बनाने की बात तय हुई थी।

मंगलवार की शाम को टर्न के हिसाब से नीलेश लकड़ा को खाना बनाना था, लेकिन उसने खाना नहीं बनाया। इसे लेकर अमोश ने आपत्ति जताई। उसने छोटे भाई से पूछा खाना क्यों नहीं बना रहे हो। इसपर नीलेश टालमटोल करने लगा।इसी बात को लेकर दोनों विवाद हो गया।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

दोनों के बीच विवाद बढ़ गया कि नीलेश गुस्से में आ गया और मोबाइल चार्जर के वायर से बड़े भाई अमोश की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद रामचरण ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। नीलेश का शव रात भर घर में पड़ा रहा। बुधवार सुबह रामचरण ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीतापुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक के पिता रामचरण से पूछताछ की। पूछताछ में रामचरण ने बताया कि उसके छोटे बेटे नीलेश लकड़ा ने चार्जर केबल से बड़े बेटे अमोश की गला दबाकर हत्या कर दी है। पिता द्वारा संदिग्ध बयान देने से उसपर भी हत्या में शामिल होने का शक है।

घटना के बाद युवक का शव रातभर घर में पड़ा रहा। पिता और भाई ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

घटना के बाद युवक का शव रातभर घर में पड़ा रहा। पिता और भाई ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

फारेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे, छोटा भाई हिरासत में घटना की सूचना पर सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी भी घटना स्थल पर पहुंचे। अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

फारेंसिक जांच में युवक की गर्दन पर काले धब्बे और निशान मिले हैं, जिससे उसकी गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

फारेंसिक जांच में युवक की गर्दन पर काले धब्बे और निशान मिले हैं।

फारेंसिक जांच में युवक की गर्दन पर काले धब्बे और निशान मिले हैं।

खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों में हुआ विवाद थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक अमोश और उसका भाई नीलेश लकड़ा दोनों अपने पिता के साथ रहते थे। मां की पहले मौत हो चुकी थी। बीती रात दोनों भाइयों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद के बाद छोटे भाई ने मोबाइल चार्जर के तार से बड़े भाई का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नीलेश लकड़ा (19 वर्ष) को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chhattisgarh