कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

कोरबा  – कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे के नेतृत्व में कोरबा अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश     श्री बी आर गवई पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधीश कोरबा ज्ञापन सौंपा गया ।
नारायण लाल कुर्रे ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता के 78वर्ष बाद भी यदि देश के दलित मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय में सुरक्षित नहीं है, यह अत्यंत चौकाने वाला और निंदनीय है । यह घटना समाज में व्याप्त गहरे जातिगत पूर्वाग्रह को उजागर करती है जिसका हम एकजूटता के साथ कड़ा प्रतिरोध करते हैं । सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि उस अधिवक्ता के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए जिसने हमला किया । इस कृत्य के लिए गैर कानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (न्।च्।) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाए साथ ही भारत सरकार की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिए जाए कि किसी भी संस्था विशेषकर न्यायपालिका में जातिगत उत्पीड़न या अपमान के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को अपनायी जाये । इस अवसर पर रवि खुंटे, ए डी जोशी, अविनाश बंजारे, प्रेमलता बंजारे, श्याम बाई खुंटे, सुरेश महिलांगे, पंचराम निराला, विजय आदिले, विजय आनंद, गणेश राम बघेल, पुष्पा पात्रे, लखन लहरे आदि उपस्थित थे।

Chhattisgarh