हसदेव नदी में डूबे पांच लोग : ग्रामीणों ने एक युवक और युवती की बचाई जान, तीन लापता, अंधेरा होने से रेस्क्यू में हो रही परेशानी

हसदेव नदी में डूबे पांच लोग : ग्रामीणों ने एक युवक और युवती की बचाई जान, तीन लापता, अंधेरा होने से रेस्क्यू में हो रही परेशानी

जांजगीर-चांपा// छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग लापता हैं। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। लापता लोगों में 2 बिलासपुर और एक जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं, जबकि बचाए गए लोगों में अकलतरा के लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की मोनिका सिन्हा शामिल हैं। बलौदा तहसीलदार ने इस घटना की पुष्टि की है।

वहीं सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर रवाना हो गए हैं। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।लापता लोगों की पहचान अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, स्वर्णरेखा ठाकुर निवासी सरकंडा जोरापुरा, अंकुर ठाकुर निवासी दयालबंद और आशीष भोई निवासी अशोकनगर सरकंडा गहरे पानी में जाने से हसदेव नदी में डूब गए हैं. तीनों लापता हैं. वहीं दो साथी लक्ष्मी शंकर सतनामी निवासी अकलतरा और मोनिका सिंह पुलिस कॉलोनी तिफरा को बचा लिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 5-6 बजे की है। लापता लोगों में बिलासपुर के 2 युवक और एक युवती शामिल हैं, जबकि बचाए गए लोगों में एक जांजगीर चांपा जिले का युवक और बिलासपुर की रहने वाली एक युवती शामिल है। ASP उमेश कश्यप ने हादसे की पुष्टि की है।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव के पास हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें 3 लोग लापता हैं।

पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव के पास हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें 3 लोग लापता हैं।

हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचाया गया है।

हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचाया गया है।

पिकनिक मनाने के लिए हसदेव नदी किनारे आए युवक और युवती की तस्वीर। (फाइल फोटो)

पिकनिक मनाने के लिए हसदेव नदी किनारे आए युवक और युवती की तस्वीर। (फाइल फोटो)

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, 3 युवक और 2 युवतियां देवरी गांव पिकनिक स्पॉट आए थे। शाम करीब 6 बजे के आसपास पांचों लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान हल्का अंधेरा होने की वजह से युवक-युवतियों को गहराई का अंदाजा नहीं हो सका, वह ज्यादा गहराई की ओर चले गए।

इस दौरान युवक-युवती नदी की तेज बहाव में बहने और गहराई में डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने जैसे ही डूबते देखा तुरंत छलांग लगाई और बचाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने सिर्फ एक युवती और एक युवक को ही बचा पाए, जबकि 2 युवक और एक युवती तेज बहाव में बह गए।

स्थानीय लोगों ने दी पंतोरा पुलिस को सूचना

इस दौरान स्थिति बिगड़ते ही स्थानीय लोगों ने पंतोरा चौकी पुलिस को फौरन सूचना दी। पुलिस के पहुंचते तक अंधेरा ज्यादा हो गया। गोताखोरों की टीम पानी में उतरी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस और SDRF की टीम लगातार तलाश कर रही है।

मामले में ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर पहुंच गए हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन हमारी टीम लगातार कोशिश कर रही है। नदी के नीचे इलाके में भी सूचना दे दी गई है।

Chhattisgarh