14 IAS को नई जिम्मेदारी : जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर, रोहित यादव जनसंपर्क, रेणु जी पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार

  • छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव बदलते ही 14 IAS को नई जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर//छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में फेरबदल और तबादला किया गया है। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए हैं। पी. दयानंद जनसंपर्क विभाग से बाहर हो गए, उनकी जगह पर रोहित यादव की एंट्री हुई है।

जारी आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त भी किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया है।

IAS अफसरनई जिम्मेदारी
रेणु जी पिल्लेमाध्यमिक शिक्षा मंडल, अध्यक्ष, अतिरिक्त प्रभार
सुब्रत साहूराजस्व मंडल बिलासपुर, अध्यक्ष, अतिरिक्त प्रभार
सोनमणि बोराविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, प्रमुख सचिव, अतिरिक्त प्रभार
डॉ रोहित यादवजनसंपर्क, CSPGCL और CSPDCL, सचिव, अतिरिक्त प्रभार
अविनाश चंपावतधार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, सचिव, अतिरिक्त प्रभार
मुकेश कुमार बंसलविमानन विभाग, सचिव अतिरिक्त प्रभार
अंकित आनंदआवास एवं पर्यावरण विभाग, सचिव/ सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्यिक कर (पंजीयन), पर्यावरणसंरक्षण मंडल, अतिरिक्त प्रभार
भुवनेश यादवयोजना-आर्थिक-सांख्यिकी विभाग/बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव, अतिरिक्त प्रभार
कुलदीप शर्माछ.ग. राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, अतिरिक्त प्रभार
रवि मित्तलविमानन विभाग, संचालक, अतिरिक्त प्रभार
डॉ. फरिहा आलमस्कूल शिक्षा विभाग, संयुक्त सचिव, अतिरिक्त प्रभार
जितेंद्र यादवराजनांदगांव कलेक्टर
लोकेश कुमारश्रम विभाग, उप सचिव, अतिरिक्त प्रभार
पठारे अभिजीत बबनजिला पंचायत रायगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी

जानिए किसको कहां मिली जिम्मेदारी

  • आदेश के अनुसार IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को अध्यक्ष, व्यापमं के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार उनको सौंपा गया है। वहीं, सुब्रत साहू (1992 बैच) को 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • IAS सोनमणि बोरा (1997 बैच) को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को सचिव, जनसंपर्क विभाग पदस्थ किया गया है, साथ ही ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और CSPGCL, CSPDCL के अध्यक्ष का दायित्व जारी रहेगा। वहीं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पी. दयानंद (2006 बैच) को इस दायित्व से मुक्त किया गया है।
  • IAS अविनाश चंपावत (2003 बैच) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है, जबकि IAS मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को सचिव, विमानन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। IAS अंकित आनंद (2006 बैच) को सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग तथा पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • IAS भुवनेश यादव (2006 बैच) को योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम का प्रभार, कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त दायित्व, रवि मित्तल (2016 बैच) को संचालक विमानन, और डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) को संचालक खाद्य के पद पर पदस्थ किया गया है। IAS लोकेश कुमार को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • जिला स्तर पर भी बदलाव हुए हैं। IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) को कलेक्टर राजनांदगांव बनाया गया है, जबकि पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ पदस्थ किया गया है।
Chhattisgarh