लड़कों के स्टंटबाजी का वीडियो: 5 युवक एक स्कूटी पर सवार होकर बिना हेलमेट के हाईवे पर स्टंट करते दिखे..सीट पर 4 लड़के बैठे..पांचवें लड़के को कंधे पर उठाए हुए दिखे..

बीजापुर// छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लड़कों के स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। 5 युवक एक स्कूटी पर सवार होकर बिना हेलमेट के हाईवे पर स्टंट करते दिखे। सीट पर 4 लड़के बैठे हुए हैं। एक लड़का स्कूटी चला रहा है और पीछे बैठे 3 लड़के पांचवें लड़के को कंधे पर उठाए हुए हैं।

बीजापुर में युवकों की जानलेवा स्टंटबाजी की वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskar

बीजापुर में युवकों की जानलेवा स्टंटबाजी की वीडियो सामने आया है।

राहगीर ने वीडियो बनाया तो युवक ने अंगूठा दिखाया, फिर मुंह छिपाकर दूसरी ओर भाग गए। यह घटना बीजापुर के पुराना पेट्रोल पंप क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं, वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की है। युवकों की इस हरकत को देखकर सड़क पर चल रहे अन्य लोग भी हैरान रह गए। अगर किसी का संतुलन बिगड़ जाता तो यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार 5 लड़कों में से एक नाबालिग है।

देखिए स्टंटबाजी की ये तस्वीरें-

एक स्कूटी पर सवार 5 युवकों के स्टंट का वीडियो वायरल है।

एक स्कूटी पर सवार 5 युवकों के स्टंट का वीडियो वायरल है।

युवक बिना हेलमेट के हाईवे पर लापरवाही से स्कूटी चलाते दिखे।

युवक बिना हेलमेट के हाईवे पर लापरवाही से स्कूटी चलाते दिखे।

राहगीरों ने टोका तो स्कूटी सवार स्टंटबाज युवक मुंह छिपाकर दूसरे रास्ते भाग गए।

राहगीरों ने टोका तो स्कूटी सवार स्टंटबाज युवक मुंह छिपाकर दूसरे रास्ते भाग गए।

राहगीरों के टोकने पर भी नहीं सुने

लड़कों के इस स्टंट को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल में वीडियो को कैद कर लिया। जब लोगों ने टोका, तब भी वे नहीं सुने और मुंह छिपाकर स्कूटी की स्पीड बढ़ाकर दूसरी ओर भाग गए।

स्थानीय लोगों ने इस तरह की स्टंटबाजी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भी हाईवे पर ऐसी घटनाएं थम नहीं रही हैं। इससे न केवल इन युवाओं की जान को खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी लोगों की भी सुरक्षा खतरे में आ जाती है।

बीजापुर कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सभी स्टंटबाजों की तलाश में टीम जुटी है। बहुत जल्द सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सड़कों पर स्टंटबाजी खतरनाक होती जा रही है। कभी केक काटने के लिए हथियार तो कभी लग्जरी कारों से सड़क पर स्टंटबाजी होती है। रायपुर से भी ऐसे ही वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें रईसजादों का काफिला नेशनल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में स्टंट करता दिखा।

Chhattisgarh