कोरबा// कोरबा में नगर निगम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एक पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने सड़क पर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले इस दंपती ने लव मैरिज की थी। पति बालको पावर प्लांट में काम करता है। शादी के बाद दोनों कोरबा आकर बालको क्षेत्र में रहने लगे। दोनों एक-दूसरे पर शक करते हैं, जिसके कारण अक्सर विवाद होता रहता है।
बालको से आ रहे थे कोरबा
घटना के समय दोनों बाइक पर बालको से कोरबा आ रहे थे। चलती बाइक पर ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद सड़क किनारे रुककर पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों की भीड़ जमा होने पर पति अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

थाने जाने की बात कहकर मौके से निकला पति
पति का अन्य महिलाओं से संबंध है। वहीं पति भी पत्नी पर शक करता है। पति पुलिस में शिकायत करने की बात कहकर भाग गया, लेकिन सिविल लाइन थाने नहीं पहुंचा। पत्नी बाइक के पास ही बैठी रही। उसका कहना है कि पति ने उसके साथ धोखा किया है और वह उसे नहीं छोड़ेगी। हालांकि, यह मामला अभी तक थाने नहीं पहुंचा है।

