चरित्र शंका पर पति ने रस्सी से गला घोंट करकी पत्नी की हत्या…लाश को तालाब में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर// छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति उसके कैरेक्टर पर शक करता था। ऐसे में उसने रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सीताराम (35) की शादी सुनिता पैकरा से 2015 में हुई थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसे लेकर उनके बीच अक्सर विवाद भी होता था।

तालाब के पास घोंटा गला

27 अगस्त को विवाद के बाद पति ने तालाश के पास पत्नी का प्लास्टिक की रस्सी से घोंट दिया। फिर शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से शव बरामद किया। मृतका के गले में सफेद रंग की प्लास्टिक रस्सी बंधी मिली

आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो उसने जुर्म स्वीकार किया। उसके खिलाफ धारा 103(1), 238 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh