जंगल में विचरण कर रहा 26 हाथियों का दल…हाथियों का वीडियो बना रहे बाइक सवार युवकों को हाथियों के झुंड ने मारने के लिए दौड़ाया… गांवों में कराई गई मुनादी

जंगल में विचरण कर रहा 26 हाथियों का दल…हाथियों का वीडियो बना रहे बाइक सवार युवकों को हाथियों के झुंड ने मारने के लिए दौड़ाया… गांवों में कराई गई मुनादी

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज में 26 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी बीच हाथियों के झुंड ने घरघोड़ा रेंज में बाइक सवार युवकों को मारने के लिए दौड़ा दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला घरघोड़ा रेंज के नवापारा-टेंडा जंगल का है।

मोबाइल से वीडियो बना रहे बाइक सवार युवकों को हाथी ने दौड़ाया। - Dainik Bhaskar

मोबाइल से वीडियो बना रहे बाइक सवार युवकों को हाथी ने दौड़ाया।

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर 2 युवक सवार थे, जो जंगल में हाथियों का वीडियो बना रहे थे। इस दौरान 5 से 7 हाथियों का झुंड जंगल में घूम रहा था। सड़क पर पहुंचते ही हाथियों के झुंड ने बाइक सवारों को जमकर दौड़ाया।

वहीं महीनेभर पहले जशपुर से भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक हाथी ने लुड़ेग के हाई स्कूल कैंपस में खड़ी स्कॉर्पियों को सूंड से जोरदार टक्कर मारी थी। स्कॉर्पियो करीब 10-15 मीटर खिसक गई। इस दौरान गाड़ी में कुछ वनकर्मी भी बैठे थे। हाथी के अटैक से स्कॉर्पियो का बोनट डैमेज हो गया था।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

सड़क पार करता दिखा हाथियों के झुंड, शावक भी शामिल।

सड़क पार करता दिखा हाथियों के झुंड, शावक भी शामिल।

जंगल से निकलकर से सड़क की आते दिखे हाथियों का वीडियो बनाया।

जंगल से निकलकर से सड़क की आते दिखे हाथियों का वीडियो बनाया।

जशपुर में हाथी ने लुड़ेग के हाई स्कूल कैंपस में खड़ी स्कॉर्पियों को सूंड से जोरदार टक्कर मारी।

जशपुर में हाथी ने लुड़ेग के हाई स्कूल कैंपस में खड़ी स्कॉर्पियों को सूंड से जोरदार टक्कर मारी।

पहला मामला- रायगढ़ में हाथी ने युवकों को दौड़ा

दरअसल, रायगढ़ के घरघोड़ा रेंज में मंगलवार की शाम को जंगल के रास्ते से 2 युवक बाइक से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने नवापारा से भेंगारी मार्ग की तरफ बढ़ रहे हाथियों के दल को देखा। इस दौरान वह वीडियो बनाने लगे।

इस दौरान हाथियों का दल जंगल में आगे बढ़ रहा था। युवक उनका वीडियो बना रहे थे, तभी दल से निकलकर एक बड़े हाथी ने बाइक सवारों को जमकर दौड़ाने लगा। हाथी ने काफी दूर तक उन्हें दौड़ाया, फिर वह जंगल में चला गया। दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगल में विचरण कर रहा है।

26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगल में विचरण कर रहा है।

गांव-गांव में कराई गई मुनादी

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग एक्टिव हो गया है। छर्राटांगर जंगल, नवापारा-टेंडा और कटंगडीह इलाके में हाथियों का विचरण हो रहा है। आसपास के सभी गांवों में मुनादी कराई गई है, ताकि कोई ग्रामीण अकेले जंगल की ओर न जाए। साथ ही लोगों को हाथी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।

दल पर निगरानी की जा रही

घरघोड़ा रेंजर सीके राठिया ने बताया कि नवापारा-टेंडा क्षेत्र में हाथियों के होने की जानकारी मिलने के बाद से लगातार उन पर निगरानी की जा रही है। लोगों को जंगल रास्ते पर सावधानी पूर्वक आने-जाने भी कहा जा रहा है। हाथियों से दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है।

त्थलगांव रेंज में ही हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर हमला कर दिया

त्थलगांव रेंज में ही हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर हमला कर दिया

Chhattisgarh