क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा द्वारा वीर दुर्गादास राठौर की 385वीं जयंती पर्व मनाया गया…

क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा द्वारा वीर दुर्गादास राठौर की 385वीं जयंती पर्व मनाया गया…

कोरबा –  सर्वमंगला पुल के पास वीर दुर्गादास राठौर तिराहा पर स्थापित वीर दुर्गादास राठौर प्रतिमा के समक्ष जिला क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा द्वारा वीर दुर्गादास राठौर की 385वीं जयंती पर्व मनाया। क्षत्रिय राठौर समाज के पदाधिकारियों ने दुर्गादास राठौर के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर दुर्गादास राठौर को याद किया । उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज के अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि दुर्गादास राठौर सहनशील, पराक्रमी योद्धा थे । आज मारवाड़ जोधपुर की जो स्थिति है वह सब दुर्गादास राठौर के पराक्रम के परिणाम है । जिन्होंने मारवाड़ राज्य की रक्षा के लिए संपूर्ण जीवन लगा दिया। उनके इसी त्याग व समर्पण के लिए उन्हें संपूर्ण भारत में राष्ट्रवीर के रूप में याद किया जाता है ।
श्री राठौर ने आगे बताया कि दुर्गादास में बालपन से ही वीरता व आदम्य साहस भरा   था । जीवन के अंतिम समय उन्होंने महाकाल की नगरी उज्जैन में बिताया ।

जयंती पर्व के अवसर पर सामाजिक पत्रिका का प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया । जिसमें समाज के सदस्यों की जानकारी, मोबाईल नंबर एवं विवाह योग्य युवक – युवतियों की जानकारी के साथ सामाजिक गतिविधियों को स्थान दिया जावेगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर फार्म वितरित किया गया ।
इस अवसर पर क्षत्रिय राठौर समाज के सतीष राठौर, गजेन्द्र राठौर, परसराम राठौर, रामनारायण राठौर, अजय राठौर, रामायण राठौर, मनीष राठौर, ईश्वर प्रसाद, तोरण सिंह, कमलेश सिंह, माधो सिंह, जयनारायण, रामकुमार, श्रीमती दीपा राठौर, श्रीमती शिव कुमारी, श्रीमती पी एस राठौर, श्रीमती उर्वशी राठौर, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र कुमार, दिनेश राठौर, मनमोहन, रवि राठौर, उत्तम राठौर, सुजीत कुमार राठौर सहित क्षत्रिय राठौर समाज के अनेकों सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे ।

Chhattisgarh